रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन (3:40) बजे करीब कस्बे में शान्तिभंग के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कस्बे के टंकी मोहल्ला में किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ रहे कंवर लाल नायक उसके सगे भाई ईश्वरचंद नायक को पुलिस ने शान्तिभंग की धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है।