खगौल: दानापुर में मध्याह्न भोजन में मिले कीड़े, बच्चों ने खाना खाने से किया इनकार
दानापुर के दाउदपुर रघुनाथ टोला मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन के चावल में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भोजन में लगातार कीड़े मिलने से बच्चे खाना नहीं खा रहे हैं और तैयार भोजन को फेंकना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने के बाद बच्चों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चों के अभिभावक,स्कूल सचिव और वार