उमरेठ: तिघरा तिगाई में लाइनमैन को लगा करंट, इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा
उमरेठ थाना क्षेत्र के तिघरा तिगाई में बिजली का काम करते समय लाईनमैन को करंट लग गयां। लाईन मैन बिजली सुधारने के लिए तिघरा तिगाई गांव गया था। इस दौरान बिजली बंद करने के लिए परमिट भी लिया गया था। खंभे पर चढकर वह लाईन पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा।लाईन मैन सहदेव डेहरिया को जबरदस्त करंट लगा उसे तत्काल जिला चिकित्सालय 11 बजे भेजा गया।