अजीतमल: ग्राम फूलपुर में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम फूलपुर निवासी रजनीश शुक्ला उर्फ झल्लू पुत्र श्यामकिशोर शुक्ला अपने पिता के साथ खेत पर आम तोड़ने गए थे। बताया गया कि आम तोड़ते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे ग