बेगूसराय से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां खेत में पटवन करने के दौरान जहरीले सांप के काटने से एक युवा किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।