रानीगंज: सरखेलपुर गांव के पास पेड़ से टकराई बाइक, इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में एक भाई की गुरुवार को ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने शुक्रवार रात प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कंधई थाना क्षेत्र के गोलाही (अमहरा) गांव निवासी मोहम्मद रशीद (22) और उनके चचेरे भाई अब्दुल कलाम (23) गुरुवार दो