जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम रेलवे कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर के सामने वाली केबिन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। शनिवार को एक रेलवे कर्मचारी साफ-सफाई के लिए वहां पहुंचा। जैसे ही उसने केबिन का दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। केबिन के अंदर एक नर कंकाल पड़ा हुआ था। घबराए कर्मचारी ने फौरन पुलिस को सूचना दी।