परसिया: सड़क दुर्घटना में भाजीपानी के दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
दमुआ और रामपुर तानसी के बीच सडक दुर्धटना में भाजीपानी निवासी दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार को सुबह दस बजे एक युवक की अर्थी और दूसरे का जनाजा उठा। दो कम उम्र के नौजवानों की मौत ने गांव को शोक में डुबों दिया। दोनो युवक बाइक से भोपाल जा रहे थे। रेसिंग बाईक से खेत में फिंका गए। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की मोत हो गई।