बलरामपुर: नगर पालिका कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कर प्रणाली और स्वच्छता को मजबूत करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर नगर पालिका की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए वहां संचालित कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का परीक्षण किया और निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियो की सेवा पूर्ण किया जाय।