हुलासगंज थाना क्षेत्र के खुदौरी नदी किनारे पुलिस ने छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मखदुमपुर निवासी वीरू मांझी के रूप में हुई है। वह नदी किनारे अस्थायी झोपड़ी बनाकर जावा महुआ से शराब तैयार कर रहा था।