नुआंव: पजरांव चेक पोस्ट व मध्य विद्यालय मुखरांव बूथ का डीएम, एसपी सहित कई अन्य पदाधिकारीयों ने किया निरीक्षण
Nuaon, Kaimur | May 22, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार की शाम कैमूर डीएम सावन कुमार व एसपी ललित मोहन शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारीयों ने नुआंव प्रखंड क्षेत्र के पजरांव चेक पोस्ट व प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मुखरांव बूथ का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। जहां डीएम एसपी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।