नुआंव: बिजली विभाग द्वारा प्रखंड के सभी पंचायत में बिजली बिल सुधार संबंधित लगाया जाएगा कैंप: जेई विशाल गुप्ता
Nuaon, Kaimur | May 20, 2024 नुआंव गर्रा पावर हाउस के जेई विशाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए सोमवार की शाम बताया प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत भवन पर बिजली बिल सुधार संबंधित कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिसकी शुरुआत 21 मई दिन मंगलवार से अखिनी गांव से की जाएगी। जिसमें उपभोक्ता अपनी-अपनी बिजली बिल संबंधी समस्या को लेकर पहुंच सकते हैं।