शहपुरा: करौंदी गांव में सरपंच पति पत्नी सरपंच के नाम का शासकीय दस्तावेजों में कर रहा हस्ताक्षर , वीडियो हुआ वायरल
ग्राम पंचायत करौदी में महिला सरपंच का पति शासकीय दस्तावेजों में सरपंच के नाम का फर्जी हस्ताक्षर कर रहा है जिसका एक वीडियो बुधवार सुबह 10:00 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । ग्राम पंचायत मेट चैतन्य साहू ने मामले को लेकर शिकायत की है इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा और सरपंच पति धड़ल्ले के साथ शासकीय दस्तावेजों हस्ताक्षर कर रहा है ।