दरभंगा: घुटना बदलना नहीं घुटने को बचाने के थीम पर S.N सर्राफ हॉस्पिटल मेंलाइव आर्थ्रोस्कॉपी सर्जरी कार्यशाला का किया जाएगा आयोजन
उत्तर बिहार में आधुनिक अस्थि रोग एवं स्पोर्ट्स इंजरी उपचार को नई दिशा देने की दिशा में S.N सर्राफ हॉस्पिटल द्वारा 5 जुलाई को लाइव आर्थ्रोस्कॉपी के द्वारा लिगामेंट कंस्ट्रक्शन सर्जरी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर 2 बजे S.N सर्राफ अस्पताल दरभंगा के सभागार में एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। जिसमें कई डॉक्टरों ने अपने विचार रखे।