प्रतापपुर: नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से गांव-गांव पहुंच रहा नशामुक्ति का संदेश
झारखंड सरकार के निर्देश पर 15 से 26 जून तक चल रहे राज्यव्यापी नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान के तहत जिले में व्यापक कार्यक्रम हो रहे हैं। उपायुक्त रवि आनंद के मार्गदर्शन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गांव-गांव नशामुक्ति का संदेश पहुंचा रहा है। अभियान में कल्याण फाउंडेशन, लोकमित्र, समर्पण, जन चेतना मंच सहित 12 सांस्कृतिक दल नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत के जरिए नशीले