गौशाला चौक पर मज़दूरी कर रहे मजदूर की साइकिल हुई चोरी, सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
सिटी कोतवाली के खेरवा टोला निवासी विष्णु चौधरी सायकल से मजदूरी करने सतना आया था । गौशाला चौक में मजदूरी लगने पर सायकल खड़ी कर मजदूरी कर रहा था । तभी अचानक उसकी साइकिल गायब हो गई । काफी पता तलाश के बाद जब साइकिल नहीं मिली तो पीड़ित मजदूर सोमवार की शाम 4 बजे सिटी कोतवाली पहुंचा और साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर साइकिल तलाश रही है ।