धमतरी: रुद्री बैराज से निस्तारी के लिए मुख्य नहर में छोड़ा गया पानी, 300 तालाब भरेंगे
बता दे कि गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने रुद्री बैराज से मुख्य नहर में पानी छोड़ा है। पानी छोड़ने का उद्देश्य रायपुर, धमतरी, भाटापारा, बलौदा बाजार जैसे जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी समस्या को सुलझाना है। इसके जरिए लगभग 300 तालाबों को भरा जाएगा।