बालोद: कलेक्टर ने की जिले के सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील, वीडियो किया जारी
Balod, Balod | Apr 25, 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बालोद जिले के सभी मतदाताओं से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान तिथि शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र में पहुँचकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।