मधेपुरा: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में खाद्य योजनाओं की समीक्षा बैठक
मधेपुरा में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक की अध्यक्षता में बुधवार को न्यू एनआईसी भवन में आपूर्ति विभाग, राज्य खाद्य निगम, सहकारिता एवं मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।