टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के धनेरा निवासी 19 वर्षीय विशाल नाथ की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब 7 बजे देरी और धनेरा के बीच उसकी बाइक एक बैल से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया, जहां रात 9 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।