जशपुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और गबन का गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक) जिला जशपुर के नोडल अधिकारी द्वारा थाना तुमला में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।