गोहपारु: दुल्हन की विदाई के दौरान दूल्हे के पिता की हुई मौत, परसा मातम
शहडोल के गोहपारु क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब विदाई के दौरान दूल्हे के पिता की अचानक मौत हो गई। नाचते समय वे गिर पड़े और अस्पताल में मृत घोषित हुए। इसके बाद दुल्हन की डोली और ससुर की अर्थी एक साथ गांव पहुंची, जिससे हर आंख नम हो गई।मामले में पुलिस ने बुधवार शाम 5,30 बजे से जांच शुरू की है।