जौनपुर: गुरुवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली पहुंचे अनुराग यादव के घर
जौनपुर : गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के 14 दिन गुरुवार को दिन में 12:30 बाद भाजपा के दर्जा प्राप्त मंत्री ने पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। बता दें कि उक्त गांव में बीते 30 अक्टूबर को जमीनी विवाद को लेकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी।