जौनपुर: पुरानी बाजार मल्हनी पढ़ाव में दबंगों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मल्हनी पढ़ाव के पास बुधवार की रात एक युवक पर मनबढ़ दबंगों द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रात की है, जब मिन्हाल रजा नामक युवक पर अरकम, आबिद, ज़फर, और वाजिद नामक आरोपियों ने फोन कर बुलाकर हमला किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।