अगिआंव: अगियांव प्रखण्ड के लसाढ़ी गांव में शहीदों के सम्मान में राजकीय समारोह का हुआ आयोजन
Agiaon, Bhojpur | Sep 15, 2024 प्रखण्ड के लसाढ़ी गांव में शहीदों के सम्मान में राजकीय समारोह किया गया। भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, एएसपी परिचय कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने फूल माला चढ़ा कर श्रधांजलि दी। ये 12 शहीद 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों के साथ लड़ाई में शहीद हो गए थे और अंग्रेजों के छक्का छुड़ा दिए थे। ये सरकारी कार्यक्रम लसाढ़ी में मनता है।