जशपुर: कुनकुरी मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति पर नारायणपुर में मनाया जनआभार उत्सव, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जताई खुशी
कुनकुरी मेडिकल कॉलेज को आधिकारिक स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी ने ग्राम नारायणपुर के जैस्तंभ चौक में जनआभार एवं खुशी उत्सव का आयोजन किया। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में बाजे-गाजे, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।