लक्ष्मीपुर: काला चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, दो लोग घायल, सड़क जाम
मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला चौक पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब सभी महिलाएं घर के समीप सड़क पार कर रही थीं। मृतका की पहचान काला निवासी गुलाबी यादव की पत्नी कुली देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने 9 बजे बताया कि घायल मृतका की बहू शांति देवी और एक अन्य है।