बैरिया प्रखंड अंतर्गत मंझरिया बांगाली कॉलोनी निवासी एक जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार द्वारा राशन कटौती का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार प्रत्येक यूनिट पर करीब 500 ग्राम राशन कम दे रहा है। इस कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो बुधवार के दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।