एटा: मिरहची क्षेत्र के बुरहेनाबाद निवासी युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत, परिजनों ने एटा-कासगंज मार्ग किया जाम
Etah, Etah | Jun 10, 2026 एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे के बाद परिजनों ने एटा-कासगंज मार्ग जाम कर दिया। यह विरोध बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद शुरू हुआ।बुरहनाबाद गांव निवासी दलवीर नामक युवक की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दूसरे युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है