ग्वालियर गिर्द: महज 11 हजार की उधारी को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और गोलियां, 4 लोग घायल
बिजौली क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां खेरिया मोदी गांव में महज 11हजार रूपए की उधारी को लेकर 2 गुटों में विवाद हो गया,देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे,लोहे की रॉड से हमला तथा फायरिंग होने लगी।इस खूनी संघर्ष में 4 लोग घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया