गोगुन्दा: उदयपुर पुलिस ने 4 स्थाई गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण किया, 2 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
उदयपुर पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत 4 स्थाई गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण किया, 2 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और एक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इनमें हत्या के मामले में वांछित कैलाश गमेती भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। आगे भी पुलिस ऐसे अभियान जारी रखेगी।