चूरू: एसआईआर–2026 के तहत जिले में 93.13% गणना प्रपत्र डिजिटाइज, तारानगर विधानसभा क्षेत्र ने किया शत–प्रतिशत कार्य
Churu, Churu | Dec 1, 2025 चूरू जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के तहत जिले में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से जारी है। सोमवार शाम 4 बजे तक जिले में कुल 93.13 प्रतिशत यानी 15,74,675 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। केवल सोमवार को ही 12,574 गणना प्रपत्र डिजिटाइज हुए।