हुसैनाबाद: ईदगाह में 28 मई को सुबह 7 बजे बकरीद की नमाज अदा होगी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
बकरीद पर्व को लेकर हुसैनाबाद ईदगाह में गुरुवार सुबह 11:00 बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नमाज के समय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 मई 2026 दिन गुरुवार को सुबह 7 बजे हुसैनाबाद ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता मोइनुद्दीन अंसारी ने की...