आरा: जगदीशपुर के कौंरा गांव के समीप मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 19, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं चालक मैजिक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।