आरा: बिंदगावां के गोविंद ढाबा के समीप सिगरेट के पैसे के विवाद को लेकर एक चाय दुकानदार को मारा चाकू, गंभीर रूप से हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Mar 19, 2024 भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिंदगावां गांव के गोविंद ढाबा के समीप सोमवार की देर शाम सिगरेट के पैसे के विवाद को लेकर एक चाय दुकानदार को चाकू मार दी गई। जख्मी दुकानदार को चाकू पेट के बीचो-बीच नाभि के पास मारी गई है। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।