आरा: भोजपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने कार में लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Arrah, Bhojpur | Mar 19, 2024 कुलहड़िया टोल प्लाजा से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर कार में लदी 20 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ पटना जिले के सूरज महतो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने पूछताछ के बाद जेल भेजा है।