चौथम: कुत्ता काटने के एक सप्ताह बाद 8 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने चौथम सीएचसी में किया हंगामा
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित फर्रेह गांव में कुत्ता काटने के लगभग एक सप्ताह बाद एक 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को चौथम सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक की पहचान फर्रेह गांव निवासी स्वर्गीय पवन सिंह के 8 वर्षीय पुत्र अंश