पलिया: नगर के पालिका गेट पलिया में मासूम से छेड़छाड़ का आरोप, कोतवाली का हिंदू संगठनों ने किया घेराव, आरोपी हिरासत में
पलिया नगर में आज सोमवार को नगर पालिका गेट के सामने स्थित एक नाई की दुकान पर छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आने से तनाव फैल गया। परिजनों के अनुसार बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।