पलिया: पलिया के टेहरा देहात में अज्ञात चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, ताला तोड़कर ले गए बाइक-जेवर
पलिया कलां के मोहल्ला टेहरा देहात में चोरों ने बंद पड़े शिक्षक के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक निघासन के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक त्रिपुरेश गुप्ता 11 फरवरी को अपने गृह जनपद पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बाइक एलईडी नगदी कपड़े और जेवराज चोरी कर लिए।