अटेर: चाचर गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक ने दूसरे युवक के माथे पर मारा बैट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Ater, Bhind | Jun 3, 2025 अटेर के चाचर गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर आरोपी युवक ने फरियादी के माथे में बैट मार दिया और जान से मारने की धमकी तक भी दे डाली घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज मंगलवार के रोज शाम7बजे पीड़ित युवक अभिषेक भदौरिया निवासी चाचर ने फूप थाना पुलिस से जाकर की पुलिस ने आरोपी सुमित भदौरिया के खिलाफFIRदर्ज कर ली है