नागौद: जिला अस्पताल सतना मे दोपहर के वक्त अचानक लगी आंग।
Nagod, Satna | Jun 7, 2026 जिला अस्पताल सतना में रविवार दोपहर एक फैन में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण फैन में आग लगी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।