हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर मार्ग पर रोडवेज बस ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर ऑटो चालक गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ऑटो को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक अरुण पुत्र महेश निवासी लुम्बई थाना टड़ियावां अपने बहनोई को देखने के लिए एक निजी अस्पताल आया था।