उमरेठ: गुलबा में महुआ बीनने गया युवक खेत में मिला मृत, बेटी की शादी थी कुछ दिनों बाद, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
उमरेठ थाना क्षेत्र के गुलबा में सुबह महुआ बीनने घर से निकला युवक खेत में मृत पाया गया। पुलिस ने गुरुवार को 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की बेटी की शादी 13 मई को होने वाली है। ऐसे में पिता की मौत ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा ग्यारहवी में पढता है। बडी बेटी का विवाह तय हुआ था।