ताजपुर: ताजपुर सीडीपीओ कार्यालय के पास अनशन पर बैठी सहायिका को मिला नियुक्ति पत्र
ताजपुर सीडीपीओ कार्यालय के पास अनशन पर बैठी सहायिका को मिला नियुक्ति पत्र अनशन हुआ समाप्त। जानकारी के अनुसार केंद्र संख्या 180 की सहायिका को जिलाधिकारी के न्यायालय से ताजपुर सीडीपीओ को नियुक्ति पत्र देने का आदेश जारी किया गया था ।लेकिन सीडीपीओ के द्वारा टालमटोल किया जा रहा था। सहायिका ने कल से अनशन की शुरूआत किया ।आज सीडीपीओ ने नियुक्ति पत्र देकर अनशन समाप्त कराया ।