ताजपुर: ताजपुर के रहने वाले दो लोगों ने बेल टूटने एवं शराब मामले में जिला न्यायालय में किया समर्पण
ताजपुर प्रखंड के रहने वाले दो लोगों ने बेल टूटने एवं शराब मामले में जिला न्यायालय में किया समर्पण। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेरोखरा गांव के रहने वाले विनोद राय बेल टूटने के आरोप में समर्पण किया है ,तो ताजपुर मोतीपुर के रहने वाले भोला प्रसाद शराब मामले में जिला न्यायालय में समर्पण किया है ।न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है।