ताजपुर: खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने पाँच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
ताजपुर इलाके के खेग्राम्स कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन। खेग्राम्स प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता हाथ में झंडा बैनर लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।