बीना: सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया चेटीचंड पर्व, नगर की सिंधी धर्मशाला से निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
Bina, Sagar | Mar 31, 2025 जहां एक और नगर में सिंधी समाज ने चेटीचंड पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया और नगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। तो वही रात में सिंधी समाज के द्वारा चेटीचंड भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी तादाद में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में बैंड बाजों की धुन पर सिंधी समाज के लोग भगवान झूलेलाल के भजन की धुन पर झूम रहे थे।