बीना: बीना रिफाइनरी में पदस्थ अधिकारी के साथ एक करोड़ रुपये से ज़्यादा की धोखाधड़ी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Mar 31, 2025 बीना रिफाइनरी बीपीसीएल में पदस्थ अधिकारी मनीष कुमार सिंह जो प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। जो शेयरखान ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट में पैसा लगाते थे उन्हे व्हाट्सएप के फर्जी ग्रुप में उन्हें छोड़ दिया गया। जिस पर शेयरखान ऐप की नकली लिंक भेजी गई। जिसको ओपन करने के बाद रिफाइनरी अधिकारी ने एक लंबी रकम को दाओ पर लगा दिया। जिससे वह धोखाधड़ी का शिकार हो गए।