बीना: इटावा शमशान घाट में मुस्लिम युवाओं ने गरीब परिवार की मृतक महिला का अंतिम संस्कार कराया
Bina, Sagar | Mar 30, 2025 30 वर्षीय महिला दीपिका लखेरा निवासी रीवा का शव कुए की डबरी में मिला था। सूचना के बाद शनिवार को मृतक महिला के परिजन आ गए। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव ले जाने को कहा लेकिन माली हालत ठीक नहीं थी। और शव ले जाना तो दूर दाह संस्कार भी कराने में असमर्थ थे। सूचना पर मौके पर समाजसेवी पहुंचे और इटावा मुक्तिधाम में दाह संस्कार करा दिया।