कटनी नगर: आंधी-बारिश से बचने के लिए जिस दीवार के पास महिला खड़ी थी, वही गिरी, इलाज के दौरान मौत, ज़िला अस्पताल में पीएम
जिले की सीमा से सटे हुए शाहनगर पन्ना के कचोरी गांव में सोमवार शाम आंधी और बारिश से बचने एक महिला श्रमिक जिस दीवार के किनारे खड़ी हुई थी वही दीवार बारिश के कारण ढह गई जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आज मंगलवार सुबह 11:30 मिनट पर महिला का पीएम किया गया ।